राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बेटी गौरव उद्यान को अब यूआईटी तथा ब्रह्माकुमारीज संस्थान अपने स्तर पर विकसित करेगा। उद्यान का शिलान्यास शुक्रवार 31 अगस्त को ब्रह्माकुमारीज संस्थान शांतिवन में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया द्वारा
बेटी गौरव उद्यान में ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा सरकार के दिशा-निर्देशानुसार सारी व्यवस्थाएं की जाएंगी। इसके लिए नगर सुधार न्यास आबू रोड और ब्रह्माकुमारीज शांतिवन के बीच 30 साल का एमओयू साइन किया गया है। एमओयू के तहत उद्यान को प्रदेश का आदर्श उद्यान बनाने के लिए तमाम हाईटेक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसका पूरा नक्शा तैयार कर लिया गया है। शांतिवन के मुख्य अभियंता बीके भरत ने बताया उद्यान में आध्यात्मिक और सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए मेडिटेशन कक्ष- राजयोग कक्ष, आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी, महिला सशक्तिकरण प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही बेटियों के जन्म पर उत्सव मनाया जाएगा।